Newsroom

Arohan 2026

जोधपुर स्थित जी.डी. मेमोरियल ग्रुप ऑफ कॉलेज में एक गरिमामय समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम “आरोहण 2026” के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर अकादमिक निदेशक प्रो. जे.जे. मिश्रा, फार्मसी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. उमेश कुमार गिलहोत्रा, गोमी देवी महिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्य माधुरी गोड़, डॉ. दिशा उप्रेण, सत्येन व्यास सहित सभी आचार्यगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। पोस्टर विमोचन के इस अवसर पर अकादमिक निदेशक प्रो. जे.जे. मिश्रा ने अपने संबोधन में बताया कि महाविद्यालय में आरोहण कार्यक्रम 9 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें जोधपुर एवं आसपास के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा बारहवीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। महाविद्यालय की ओर से इन विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा तथा महाविद्यालय में संचालित डिग्री प्रोग्राम, अकादमिक गतिविधियों आदि से भी परिचित कराया जाएगा।