.डी. मेमोरियल ग्रुप ऑफ कॉलेज में “समारंभ 2026” कार्यक्रम का भव्य आयोजन जोधपुर, 27 मई 2026। कुड़ी भगतासनी स्थित जी.डी. मेमोरियल ग्रुप ऑफ कॉलेज के तत्त्वावधान में गोमी देवी महिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “समारंभ 2026” के अंतर्गत फ्रेशर एवं फेयरवेल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लक्की शिक्षण संस्थान के चेयरमैन एस. एन. कच्छावाहा, जी.डी. मेमोरियल कॉलेज के अकादमिक निदेशक प्रो. जे. जे. मिश्रा तथा गोमी देवी महिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्या माधुरी गौड़ द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रतिभावान छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। बी.एड. द्वितीय वर्ष की छात्रा मानसी कनोजिया ने 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया। वहीं बी.एस.सी. बी.एड. चतुर्थ वर्ष की छात्रा दिव्यांशी सोलंकी ने 79.92 प्रतिशत तथा बी.ए. बी.एड. चतुर्थ वर्ष की छात्रा यशस्वी शेखावत ने 80.05 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। साथ ही छात्रा लिजा सिंघल ने विधानसभा सत्र में सहभागिता कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। वहीं लक्षिता शर्मा को सत्र 2023-24 में बैचलर ऑफ एजुकेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने नृत्य, गीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। लक्की शिक्षण संस्थान के चेयरमैन एस. एन. कच्छावाहा ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन एवं निरंतर मेहनत के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी सहायक आचार्य, छात्राएं एवं बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।