Gomi Devi Women's Teachers Training College

Activities

International Yoga Day

जीडी मेमोरियल ग्रुप  ऑफ कॉलेजेस में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जोधपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जीडी मेमोरियल ग्रुप ऑफ कॉलेज के तत्वावधान में गोमी देवी महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय एवं जीडी मेमोरियल फार्मेसी कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में निदेशक प्रो. जे. जे. मिश्रा, जीडी मेमोरियल फार्मेसी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. उमेश गिलहोत्रा ,गोमी देवी महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. माधुरी गौड़ सहित समस्त व्याख्याताओं, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक योगाभ्यास से हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार एवं विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। इस अवसर पर स्वस्थ जीवनशैली, तनावमुक्त जीवन तथा योग के महत्व पर जागरूकता संदेश भी दिए गए। विद्यार्थियों द्वारा योग से संबंधित प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए गए तथा सभी ने नियमित योग करने की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन लावण्या जैन द्वारा किया गया। अपने संबोधन में निदेशक प्रो. जे. जे. मिश्रा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी को दैनिक जीवन में योग को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन के लिए योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया गया।